रायबरेली: गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में शौच के लिए गई महिला के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत
छेड़छाड़ की पीड़ित विवाहिता के द्वारा 26 दिसंबर बृहस्पतिवार दोपहर 3:30 बजे पुलिस अधीक्षक से दबंगो पर कार्यवाही करने की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक घर से शौच के लिए सुबह निकाली थी। तभी उसे गांव के उक्त दो लोगों ने पीछे से पड़कर, उसके साथ छेड़खानी करने लगे। जब महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दबंग मौके से फरार हो गए ।