रायबरेली: 2025 में होने वाले महाकुंभ के लिए रायबरेली डिपो के केंद्र प्रभारी ने बताया, सभी चालक परिचालक वर्दी में रहेंगे
अगले वर्ष 2025 के जनवरी माह में संगम नगरी प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ 2025 को लेकर सरकार द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने मेंटेन रहने के लिये चालक व परिचालकों को वर्दी में रहने का निर्देश दिया है। यूपी परिवहन निगम द्वारा चालक परिचालकों की वर्दी के लिए उनके खाते में रुपए भी भेजे गए हैं।