रायबरेली: हरचंदपुर के निजी विद्यालय में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में नशा मुक्ति और मादक पदार्थ सेवन पर हुई विशेष चर्चा
हरचंदपुर स्थित एक निजी विद्यालय में 26 दिसंबर बृहस्पतिवार दोपहर 2:00 बजे नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में छात्रों को नशा मुक्ति और मादक पदार्थों के सेवन पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में छात्रों को नशे की लत से दूर रहने तथा दुष्प्रभाव से बचने के उपाय भी बताए गए। उपस्थित छात्रों एवं अन्य लोगों को इस विषय की गंभीरता से अवगत कराया गया ।