पीरटांड: जनगणना 2027 के पहले चरण का प्रशिक्षण संपन्न, DC ने कहा- ईमानदारी से करें मकान सूचीकरण
उपायुक्त रामनिवास यादव की उपस्थिति में शुक्रवार को 12 बजे डीआरडीए सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन करवाया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फील्ड ट्रेनर्स, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।