बक्सर: हाजत में बंद युवक की मौत मामले में बक्सर एसपी ने थानाध्यक्ष समेत तीन लोगों को निलंबित किया
Buxar, Buxar | Oct 27, 2024 जिले के सिमरी प्रखंड के सिमरी थाना के हाजत में बंद युवक की मौत के मामले में पुलिस की लापरवाही का पता चला है। इस मामले में एसपी शुभम आर्य ने थानाध्यक्ष समेत 3 सबंधित कर्मियों को निलंबित कर दिया है। बक्सर में एसपी शुभम आर्य ने बताया कि घटना के बाद डुमरांव एसडीपीओ को जांच का जिम्मा दिया गया था। जांच के बाद यह बात सामने आई है कि कुछ त्रुटियां हुई है।