बक्सर: छठ और दीपावली को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, DM ने दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Oct 26, 2024 आस्था के महापर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी शांति समिति के सदस्यों के साथ शनिवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभा कक्ष में लगभग 5 बजे अपराह्न में बैठक की गई. जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई.