बक्सर: शहर में चार जगहों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था होगी, एसडीएम और नप ईओ ने किया स्थल चिन्हित, धनतेरस तक शुरू होगी
Buxar, Buxar | Oct 27, 2024 बक्सर शहर में गाड़ियों की पार्किंग को लेकर पुलिस व वाहन मालिकों के बीच होने अक्सर होने वाले विवाद से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है. इसको लेकर प्रशासनिक कवायद प्रारंभ कर दी गई है. जिसके तहत नगर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कुल 4 पार्किंग स्थल बनेंगे. जहां दोपहिया व चार पहिया वाहनों के ठहराव की व्यवस्था होगी.