बक्सर: एनएच 922 पर अहिरौली के पास डीटीओ के वाहन से ट्रकों से वसूली का वीडियो हुआ वायरल
Buxar, Buxar | Oct 26, 2024 शुक्रवार की रात बक्सर-पटना एनएच 922 अहिरौली के समीप बक्सर डीटीओ के बोर्ड लगे वाहन से ट्रकों से अवैध वसूली किए जाने का वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गयी. हालांकि वायरल वीडियो की जांच कराने का आदेश जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने जारी कर दिया है. वायरल वीडियो एनएच 922 पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.