धमदाहा :- मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र से बरामद सिरकटी लाश को पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को गायब महिला रिंकू देवी के परिजनों को सौंप दिया। शव की पहचान को लेकर शुरुआती असमंजस के बाद पुलिस ने परिजनों के दावे के आधार पर शव सुपुर्द किया।