जगदलपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सर्किट हाउस में ली विभागीय समीक्षा बैठक
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शुक्रवार शाम 7 बजे जगदलपुर प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हॉउस में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों, महिलाओं और किशोरियों का पोषण और स्वास्थ्य बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी अधिकारी मिलकर बेहतर काम करें।