बहादुरपुर: वाजीतपुर गांव में फरार अभियुक्त के घर कुर्की की कार्रवाई, पुलिस की सख्ती तेज
कोतवाली थाना कांड संख्या-127/25 में फरार चल रहे अभियुक्त मोनू महतों (पिता- रामू महतों, निवासी- वाजीतपुर, थाना बहादुरपुर, जिला दरभंगा) के विरुद्ध माननीय न्यायालय के आदेश पर कुर्की की विधिवत कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पहुंचकर न्यायालय के निर्देशानुसार कुर्की की प्रक्रिया की