बांसगांव: गगहा पुलिस की कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में पहले से दर्ज हैं मुकदमे
गोरखपुर के गगहा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपी अजयानन्द उर्फ दयानन्द उर्फ खेसारी निवासी कोडारी, थाना बड़हलगंज है, जिसके खिलाफ गगहा थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।