लालगंज: बरदह थाना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा तोड़ने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, 16 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा तोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने 16 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित उमेश सरोज ने बताया कि उन्होंने अपने तालाब में मछली पालन की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाया था ।