भिवानी: स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में चुनाव से संबंधित समीक्षा बैठक ली।
बैठक में पर्यवेक्षक ने भिवानी विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव आयोग की गाइडलाइन अनुसार ईमानदारी से पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान भिवानी विधानसभा आरओ एवं एसडीएम महेश कुमार भी मौजूद रहे। सामान्य पर्यवेक्षक श्री मयात्रा ने कहा कि कहा कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता की ईमानदारी से पूर्ण अनुपालना करें।