भिवानी: भिवानी घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट, अस्पताल में करवाया दाखिल पुलिस ने किया मामला दर्ज
भिवानी: सोमवारी माता मंदिर क्षेत्र में घर में घुसकर एक दपंति के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामला बुधवार का है। सोमवारी माता मंदिर क्षेत्र निवासी पारस भिवानी विधायक के नजदीकी है। बुधवार को अचानक ही उनके घर पर सात-छह युवक घुस गए।