भिवानी: चुनाव प्रचार के दौरान धर्म, जाति, भाषा अथवा व्यक्तिगत आधार पर न करें टिप्पणी: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी महावीर कौशिक ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी नागरिकों को चुनाव आचार संहिता का पालना करना जरूरी है। प्रत्याशी या अन्य कोई भी व्यक्ति प्रचार-प्रसार में एक-दूसरे पर जाति, धर्म, संप्रदाय या व्यक्तिगत टिप्पणी ना करें। यदि कोई ऐसा करता है तो वह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा