भिवानी: भिवानी दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर
जुई कलां थाना पुलिस को दी शिकायत में कोंट रोड स्थित नफेसिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके पांच बेटे है, जाेकि शादीशुदा है। उसका चौथे नंबर का बेटा मुकेश भी मजदूरी करता है। उसका बेटा मुकेश और उसका साथी दादरी गेट निवासी विजय बाइक पर गांव कुहाड़ मेला में प्रसाद बेचने के लिए गए हुए थे। मेला खत्म होनेके बाद वे दोनों बाइक पर वापस घर आ रहे थे।