गुन्नौर: गांव अजीजपुर में कुत्ते ने ग्रामीणों पर किया हमला, एक दर्जन से अधिक घायल, सीएचसी में कराया उपचार
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर में रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक कुत्ते ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया और ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में डरने लगे। ग्रामीणों के अनुसार कुत्ते ने गांव में घूमते हुए कई लोगों को अपना निशाना बनाया।