Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image

पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा के पुत्र अभिषेक शर्मा ने असिस्टेंट कमांडेंट का कार्य भार ग्रहण किया आकोला (रमेश चंद्र डाड)--- भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी निवासी पत्रकार श्यामसुंदर शर्मा के सुपुत्र अभिषेक शर्मा ने सीआरपीएफ की भारत में स्पेशल फोर्स कोबरा 204 मे स्पेशल फोर्स में ढाई माह का स्पेशल प्रशिक्षण प्राप्त कर 11 अगस्त 2026 को कोबरा में असिस्टेंट कमांडेंट का करनपुर में कार्यभार संभाला। जिससे मित्रगणों,चिर परिचित समबंधियो तथा परिवारजनों में हर्ष है।सभी ने परिवार जनों को बधाई देकर खुशी प्रकट की।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 12, 2026

MORE NEWS

भीलवाड़ा अंडरब्रिज में पानी में फंसी कार

भीलवाड़ा अंडरब्रिज में पानी में फंसी कार

Bhilwara, Bhilwara | Aug 12, 2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा – हर दिल तिरंगा 🇮🇳

भाजपा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन।
📅 13 अगस्त 2026, गुरुवार
⏰ प्रातः 10:00 बजे
📍 प्रारंभ स्थल – धरती देवरा

धरती देवरा से कालिंजरी गेट, बालाजी छतरी, मुख्य बाजार, त्रिमूर्ति चौराहा होते हुए रामद्वारा तक निकलेगी तिरंगा यात्रा। 🇮🇳

आइए, राष्ट्रभक्ति के इस उत्सव में सहभागी बनें और तिरंगे के सम्मान में एकजुट होकर तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाएं।

#हरघर_तिरंगा #हरदिल_तिरंगा #तिरंगा_यात्रा #राष्ट्रभक्ति #तिरंगा आजादी_का_अमृत_महोत्सव भाजपा शाहपुरा

🇮🇳 हर घर तिरंगा – हर दिल तिरंगा 🇮🇳 भाजपा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन। 📅 13 अगस्त 2026, गुरुवार ⏰ प्रातः 10:00 बजे 📍 प्रारंभ स्थल – धरती देवरा धरती देवरा से कालिंजरी गेट, बालाजी छतरी, मुख्य बाजार, त्रिमूर्ति चौराहा होते हुए रामद्वारा तक निकलेगी तिरंगा यात्रा। 🇮🇳 आइए, राष्ट्रभक्ति के इस उत्सव में सहभागी बनें और तिरंगे के सम्मान में एकजुट होकर तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाएं। #हरघर_तिरंगा #हरदिल_तिरंगा #तिरंगा_यात्रा #राष्ट्रभक्ति #तिरंगा आजादी_का_अमृत_महोत्सव भाजपा शाहपुरा

Bhilwara, Bhilwara | Aug 12, 2026

मेवाड़ के धार्मिक तीर्थ स्थल सिंगोली श्याम में हरियाली अमावस्या को उमड़ा आस्था का जनसैलाब

आकोला ( रमेश चंद्र डाड)

मेवाड़ के धार्मिक तीर्थ स्थल सिंगोली श्याम में हरियाली अमावस्या को उमड़ा आस्था का जनसैलाब ।मंदिर प्रबंधक अर्जुन सिंह सोलंकी , भंडारी सुरेंद्र पाराशर ने बताया कि पुजारी राधेश्याम पाराशर , हरिशंकर पाराशर , विष्णु  पाराशर , महेश पाराशर ने भोर वेला में चारभुजा नाथ का दुग्धाभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया । मंदिर में भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की गई । दिन- भर पैदल यात्रियों के जत्थे  चारभुजा नाथ का जयकारा लगाते हुए हजारों की संख्या में चारभुजा नाथ के दर्शन कर परिवार व क्षेत्र के कुशल मंगल की कामना की ।मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल व पूर्व विधायक सिंगोली श्याम संस्थान के संरक्षक प्रदीप कुमार सिंह  ने चारभुजा नाथ के दर्शन कर क्षेत्र के कुशल मंगल की कामना की । मंदिर परिसर में भजन संध्या में चारभुजा नाथ के भजनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे । सिंगोली श्याम विकास संस्थान द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग  व ठंडे पेयजल की व्यवस्था की । पार्किंग में वाहनों को शिव मंदिर  से आगे ही रोक कर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा गया । पुलिस प्रशासन व्यवस्थाओं में भारी सहयोग रहा । इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रियों को रास्ते में केला व सेव फल वितरीत किए । श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए  दर्शन की विशेष व्यवस्था की ।   मनिहारी की दुकानों पर महिलाओं ने अच्छी खरीदारी की ।

मेवाड़ के धार्मिक तीर्थ स्थल सिंगोली श्याम में हरियाली अमावस्या को उमड़ा आस्था का जनसैलाब आकोला ( रमेश चंद्र डाड) मेवाड़ के धार्मिक तीर्थ स्थल सिंगोली श्याम में हरियाली अमावस्या को उमड़ा आस्था का जनसैलाब ।मंदिर प्रबंधक अर्जुन सिंह सोलंकी , भंडारी सुरेंद्र पाराशर ने बताया कि पुजारी राधेश्याम पाराशर , हरिशंकर पाराशर , विष्णु पाराशर , महेश पाराशर ने भोर वेला में चारभुजा नाथ का दुग्धाभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया । मंदिर में भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की गई । दिन- भर पैदल यात्रियों के जत्थे चारभुजा नाथ का जयकारा लगाते हुए हजारों की संख्या में चारभुजा नाथ के दर्शन कर परिवार व क्षेत्र के कुशल मंगल की कामना की ।मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल व पूर्व विधायक सिंगोली श्याम संस्थान के संरक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने चारभुजा नाथ के दर्शन कर क्षेत्र के कुशल मंगल की कामना की । मंदिर परिसर में भजन संध्या में चारभुजा नाथ के भजनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे । सिंगोली श्याम विकास संस्थान द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व ठंडे पेयजल की व्यवस्था की । पार्किंग में वाहनों को शिव मंदिर से आगे ही रोक कर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा गया । पुलिस प्रशासन व्यवस्थाओं में भारी सहयोग रहा । इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रियों को रास्ते में केला व सेव फल वितरीत किए । श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन की विशेष व्यवस्था की । मनिहारी की दुकानों पर महिलाओं ने अच्छी खरीदारी की ।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 12, 2026

*वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर एवं निरीक्षण आयोजित*

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल , 12 अगस्त                                    जिले में बुधवार को श्री गोविंद वृद्धाश्रम, मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रश्मि आर्य ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर वृद्धजनों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

निरीक्षण के दौरान  गोविंद वृद्धाश्रम के अध्यक्ष रमेंद्र अवस्थी एवं निदेशक नीरज पारासर सहित शांतिलाल जैन, सदस्य, लोक अदालत, सुनील पारीक, चीफ LADCS अधिवक्ता,  पुनीत मेहता, सीए, मनोज व्यास, दीपक अग्रवाल, विकास गायरी, जनार्दन उपाध्याय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर  राधाजीवन संध्या संस्थान के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें  ललित कालिया,  कैलाश  कावरा, लड्ढा जी एवं  राजकुमार जगेटिया शामिल थे।

श्रीमती रश्मि आर्य ने वृद्धाश्रम परिसर का विस्तृत निरीक्षण करते हुए वृद्धजनों के रहने, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वृद्धाश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रबंधन एवं समस्त कार्मिकों द्वारा वृद्धजनों की सेवा एवं देखभाल के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती आर्य ने वृद्धजनों के साथ आत्मीयता से संवाद किया और उनके साथ बैठकर भोजन भी चखा। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि वृद्धजनों को परिवार जैसा वातावरण एवं सम्मान प्रदान करना अत्यंत सराहनीय कार्य है।

आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में वृद्धजनों को उनके अधिकारों, विधिक संरक्षण तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं उपस्थित अधिवक्ताओं ने वृद्धजनों की विभिन्न समस्याओं को सुना तथा उन्हें आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस आत्मीय एवं सेवा-भाव से परिपूर्ण कार्यक्रम से वृद्धजन भी बेहद प्रसन्न नजर आए। उन्होंने श्रीमती रश्मि आर्य एवं पूरी टीम के आगमन तथा उनके द्वारा दिए गए सम्मान, समय एवं कानूनी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक एवं आत्मीय वातावरण उपलब्ध कराने के प्रयासों को और मजबूत करना रहा।

*वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर एवं निरीक्षण आयोजित* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल , 12 अगस्त जिले में बुधवार को श्री गोविंद वृद्धाश्रम, मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रश्मि आर्य ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर वृद्धजनों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान गोविंद वृद्धाश्रम के अध्यक्ष रमेंद्र अवस्थी एवं निदेशक नीरज पारासर सहित शांतिलाल जैन, सदस्य, लोक अदालत, सुनील पारीक, चीफ LADCS अधिवक्ता, पुनीत मेहता, सीए, मनोज व्यास, दीपक अग्रवाल, विकास गायरी, जनार्दन उपाध्याय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर राधाजीवन संध्या संस्थान के पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें ललित कालिया, कैलाश कावरा, लड्ढा जी एवं राजकुमार जगेटिया शामिल थे। श्रीमती रश्मि आर्य ने वृद्धाश्रम परिसर का विस्तृत निरीक्षण करते हुए वृद्धजनों के रहने, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वृद्धाश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रबंधन एवं समस्त कार्मिकों द्वारा वृद्धजनों की सेवा एवं देखभाल के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान श्रीमती आर्य ने वृद्धजनों के साथ आत्मीयता से संवाद किया और उनके साथ बैठकर भोजन भी चखा। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि वृद्धजनों को परिवार जैसा वातावरण एवं सम्मान प्रदान करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में वृद्धजनों को उनके अधिकारों, विधिक संरक्षण तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं उपस्थित अधिवक्ताओं ने वृद्धजनों की विभिन्न समस्याओं को सुना तथा उन्हें आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस आत्मीय एवं सेवा-भाव से परिपूर्ण कार्यक्रम से वृद्धजन भी बेहद प्रसन्न नजर आए। उन्होंने श्रीमती रश्मि आर्य एवं पूरी टीम के आगमन तथा उनके द्वारा दिए गए सम्मान, समय एवं कानूनी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक एवं आत्मीय वातावरण उपलब्ध कराने के प्रयासों को और मजबूत करना रहा।

Bhilwara, Bhilwara | Aug 12, 2026

पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा के पुत्र अभिषेक शर्मा ने असिस्टेंट कमांडेंट का कार्य भार ग्रहण किया आकोला (रमेश चंद्र डाड)--- भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी निवासी पत्रकार श्यामसुंदर शर्मा के सुपुत्र अभिषेक शर्मा ने सीआरपीएफ की भारत में स्पेशल फोर्स कोबरा 204 मे स्पेशल फोर्स में ढाई माह का स्पेशल प्रशिक्षण प्राप्त कर 11 अगस्त 2026 को कोबरा में असिस्टेंट कमांडेंट का करनपुर में कार्यभार संभाला। जिससे मित्रगणों,चिर परिचित समबंधियो तथा परिवारजनों में हर्ष है।सभी ने परिवार जनों को बधाई देकर खुशी प्रकट की। - Bhilwara News