मेवाड़ के धार्मिक तीर्थ स्थल सिंगोली श्याम में हरियाली अमावस्या को उमड़ा आस्था का जनसैलाब
आकोला ( रमेश चंद्र डाड)
मेवाड़ के धार्मिक तीर्थ स्थल सिंगोली श्याम में हरियाली अमावस्या को उमड़ा आस्था का जनसैलाब ।मंदिर प्रबंधक अर्जुन सिंह सोलंकी , भंडारी सुरेंद्र पाराशर ने बताया कि पुजारी राधेश्याम पाराशर , हरिशंकर पाराशर , विष्णु पाराशर , महेश पाराशर ने भोर वेला में चारभुजा नाथ का दुग्धाभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया । मंदिर में भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की गई । दिन- भर पैदल यात्रियों के जत्थे चारभुजा नाथ का जयकारा लगाते हुए हजारों की संख्या में चारभुजा नाथ के दर्शन कर परिवार व क्षेत्र के कुशल मंगल की कामना की ।मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल व पूर्व विधायक सिंगोली श्याम संस्थान के संरक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने चारभुजा नाथ के दर्शन कर क्षेत्र के कुशल मंगल की कामना की । मंदिर परिसर में भजन संध्या में चारभुजा नाथ के भजनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे । सिंगोली श्याम विकास संस्थान द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व ठंडे पेयजल की व्यवस्था की । पार्किंग में वाहनों को शिव मंदिर से आगे ही रोक कर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा गया । पुलिस प्रशासन व्यवस्थाओं में भारी सहयोग रहा । इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पैदल यात्रियों को रास्ते में केला व सेव फल वितरीत किए । श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन की विशेष व्यवस्था की । मनिहारी की दुकानों पर महिलाओं ने अच्छी खरीदारी की ।