मुगलसराय: व्यासपुर चौराहे के पास पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी के एसी, इनवर्टर, बैट्री, ऑटो, मंगलसूत्र बरामद
थाना अलीनगर पुलिस ने ब्यासपुर चौराहे के पास से रविवार को पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए चोर विनोद सोनकर, बाबू नट निवासी चांदीतारा थाना अलीनगर तथा करण पटेल व रोशन राज निवासी व्यासपुर थाना मुगलसराय एवं अनंत नारायण गुप्ता निवासी फतेहपुर थाना अलीनगर के निवासी है। जिनके पास से चोरी के एक इनवर्टर बैट्री ऑटो मंगलसूत्र आदि बरामद हुए है।