मुगलसराय: महेवा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में कार सवार महिला की मौत, तीन लोग घायल, लंदन से इलाज कराकर लौट रहा था परिवार
अलीनगर थाना के महेवा समीप नेशनल हाईवे पर एक मर्सिडीज़ कार सड़क पर खड़े हाईवे से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई है। चार गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना शनिवार सुबह की है। बिहार के पटना निवासी ध्रुव कुमार बौद्धप्रिय अपने बेटे सिद्धार्थ राज के साथ अपनी पत्नी सविता के हार्ट की बीमारी का इलाज कराकर लंदन से वापस लौट रहा था, तभी हादसा हो गया।