मुगलसराय: बिलारीडीह के पास बाइक की टक्कर से पैदल जा रहा व्यक्ति हुआ घायल, बाइक चालक को भी आई गंभीर चोट
जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह समीप अनियंत्रित बाइक ने शनिवार देर रात पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बाइक काफी तेज रफ्तार में थी दुर्घटना में पैदल जा रहा सुजीत गुप्ता निवासी गंगेहरा तथा बाइक चालक नीरज पाठक निवासी बगहा की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।