मुगलसराय: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ अश्लील हरकत, विरोध करने पर दबंगों ने पूरे परिवार को पीटा
जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। किशोरी जब चिल्लाने लगी तो मौके पर पहुंचे आसपास के लोग आरोपी की पिटाई कर दी। पीड़ित किशोरी के पिता ने शुक्रवार शाम को बताया कि कुछ देर के बाद पुनः आरोपी दंबग व्यक्तियों के साथ आकर हमारे पूरे परिवार पर हमला कर दिया। हमने इसकी लिखित तहरीर थाने में दे दी है।