मुगलसराय: मारपीट के मामले में वांछित 3 वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने मां जगदंबा कटरा भिसौड़ी के पास से किया गिरफ्तार
चंदौली जनपद की थाना मुगलसराय पुलिस ने शनिवार शाम को गिरफ्तार किया है। मुगलसराय थाना क्षेत्र के भिसौड़ी निवासी करण, बच्चेलाल तथा मलोखर निवासी प्रकाश उर्फ रितेश भारती के विरुद्ध मुगलसराय थाना में मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज था। तीनों अभियुक्त फरार चल रहे थे, पुलिस ने मां जगदंबा कटरा भिसौड़ी के पास से तीनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।