अशोक नगर: 8 अगस्त से शुरू होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश
अशोकनगर मध्यप्रदेश में 8 अगस्त से शुरू होने जा रहे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को रात 8 बजे मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिला कलेक्टरों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरल मिले।