Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image
image

"महिला विकास से महिला नेतृत्व आधारित विकास की ओर" थीम पर नारी चौपाल का आयोजन बूंदी, 10 जून। महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार महिला अधिकारिता विभाग, बूंदी द्वारा बुधवार को नगर परिषद टाउन हॉल में "महिला विकास से महिला नेतृत्व आधारित विकास की ओर" थीम पर नारी चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में नेतृत्व क्षमता एवं निर्णय लेने की योग्यता का विकास करना, विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना तथा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, बूंदी भैरू प्रकाश नागर ने नारी चौपाल की विषयवस्तु, थीम एवं महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को केवल विकास की लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि विकास प्रक्रिया के नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करना समय की आवश्यकता हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद बूंदी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अदिति चौधरी, पूर्व नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ओपी सामर, राजीविका बूंदी से जगजीवन कौर, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक हुकुमचंद जाजोरिया, आयुर्वेदिक विभाग के उपनिदेशक मालती पारीक, आयुर्वेद विभाग से सुनील कुशवाह, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नूपुर मालव तथा बाल संरक्षण इकाई की अध्यक्ष सीमा पोद्दार उपस्थित रहे। मंच संचालन उमंग संस्थान से अनुराधा द्वारा किया गया इसके उपरांत सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता विभाग, बूंदी द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध एवं निवारण विषय पर जानकारी प्रदान की गई। जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बाल विवाह विषय पर लघु नाटक का मंचन किया गया, जिसके माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं रोकथाम के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजीविका, बूंदी की ओर से पद्मा चौरसिया द्वारा ड्रोन दीदी एवं बैंक सखी पहल के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि इन पहलों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक तकनीक एवं वित्तीय सेवाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक, महिला अधिकारिता विभाग, बूंदी द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभों के बारे में विस्तार से बताया। इसके पश्चात लाडो प्रोत्साहन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा मुख्य अतिथियों द्वारा योजना की लाभार्थियों को किट वितरित किए गए। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किये गये। कार्यक्रम के दौरान उमंग संस्थान द्वारा महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा एवं एसिड अटैक जैसे जघन्य अपराधों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया गया। उमंग संस्थान की अध्यक्ष सविता लोहरी द्वारा POSH एक्ट के बारे में जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में मांद गायिका ऊषा शर्मा द्वारा मुमल गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में महिला आधिकारिकता विभाग के वरिष्ट सहायक रविराज मिश्रण, सूचना सहायक राशि श्रृंगी, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से पूर्णिया गौतम, विनीता अग्रवाल, सलोनी शर्मा अक्षिता मिश्रण आनंद कुमार वर्मा, सखी वन स्टॉप सेंटर से हिना शर्मा, इंशिया, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से छाया सक्सेना, किरण सुमन उपस्थित रहे अथवा विभिन्न विभागों के अधिकारियों, राजीविका प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, साथिनों, सहयोगिनों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Keshoraipatan, Bundi | Jun 10, 2026

MORE NEWS

🚨लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कापरेन में 31.11 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास,🇮🇳 कोटा-बूंदी बनेगी देश की मॉडल लोकसभा – बिरला

🚨लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कापरेन में 31.11 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास,🇮🇳 कोटा-बूंदी बनेगी देश की मॉडल लोकसभा – बिरला

Keshoraipatan, Bundi | Jun 26, 2026

कापरेन को 31.11 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आईटीआई सहित अन्य विकास कार्यो का किया शिलान्यास

कापरेन। लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने गुरुवार को कापरेन में प्रस्तावित आईटीआई सहित नगरीय विकास से जुड़े 31.11 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्पीकर बिरला ने कहा कि केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।हमारा  संकल्प केवल आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी है।ओम बिरला ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से आईटीआई की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है। आईटीआई की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कापरेन में आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के उन्नयन जैसी परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देंगी।

कापरेन को 31.11 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आईटीआई सहित अन्य विकास कार्यो का किया शिलान्यास कापरेन। लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने गुरुवार को कापरेन में प्रस्तावित आईटीआई सहित नगरीय विकास से जुड़े 31.11 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्पीकर बिरला ने कहा कि केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।हमारा संकल्प केवल आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी है।ओम बिरला ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से आईटीआई की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है। आईटीआई की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कापरेन में आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के उन्नयन जैसी परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देंगी।

Keshoraipatan, Bundi | Jun 25, 2026

कापरेन में 31.11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने क्या कहा? सुनिए...

कापरेन में 31.11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने क्या कहा? सुनिए...

Keshoraipatan, Bundi | Jun 25, 2026

🚨 चल पड़ती ट्रेन तो हो सकता था बड़ा रेल हादसा! निजामुद्दीन स्टेशन पर टूटी मिली पटरी,कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस बाल-बाल बची

🚨 चल पड़ती ट्रेन तो हो सकता था बड़ा रेल हादसा! निजामुद्दीन स्टेशन पर टूटी मिली पटरी,कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस बाल-बाल बची

Keshoraipatan, Bundi | Jun 25, 2026

बुंदी जिले के 788 वरिष्ठ नागरिक रेलमार्ग से और 97 हवाईमार्ग से करेंगे धार्मिक स्थलों की यात्रा

-जिला कलक्टर ने निकाली
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत लाॅटरी

बूंदी, 24 जून। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत इस बार जिले के 788 तीर्थयात्रियों को रेल मार्ग तथा 97 को हवाई मार्ग से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।

 जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में बुधवार को यात्रा की ऑनलाइन लाॅटरी निकाली गई। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसवीर मीणा, देवस्थान विभाग के निरीक्षक आशुतोष गुप्ता, सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर सैनी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला कलक्टर ने बताया कि प्रदेश के चयनित वरिष्ठ नागरिकों को रेल मार्ग और वायु मार्ग से निर्धारित स्थलों पर यात्रा करवाई जाएगी। जिले के कुल 885 वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत यात्रा करवाई जाएगी। यात्रा कार्यक्रम का निर्धारण आगामी दिनों में किया जाएगा।

देवस्थान विभाग के निरीक्षक ने बताया कि इस बार हरिद्वार-ऋषिकेश-आयोध्या-वाराणसी-सारनाथ, सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ, मथुरा-वृंदावन-बरसाना-आगरा-अयोध्या, द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ, तिरूपति-पद्मावति, कामाख्या-गुवाहाटी, गंगासागर-कोलकाता, जगन्नाथपुरी-कोणार्क, रामेश्वरम्-मदुरई, वैष्णोदेवी-अमृतसर-वाघा बोर्डर, गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा, बिहार-शरीफ, श्री हूजुर साहिब, नांदेड़, महाराष्ट्र और पटना बिहार की यात्रा रेलमार्ग से करवाई जाएगी। वहीं हवाई जहाज द्वारा पशुपतिनाथ-काठमांडू (नेपाल) की यात्रा करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के मूल निवासी वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या अधिक आयु के व्यक्ति) को उनके जीवन काल में एक बार निर्धारित तीर्थ स्थानों में से किसी एक स्थान पर पूर्णतया निःशुल्क यात्रा करवाने की यह योजना वर्ष 2013 से चलाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह योजना पूर्णतया निःशुल्क है। इसमें चयन के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील है कि इसके लिए किसी को किसी प्रकार का शुल्क नहीं दें। किसी भी जानकारी के लिए देवस्थान विभाग के कार्यालय या ईमेल पर सम्पर्क किया जा सकता है।

बुंदी जिले के 788 वरिष्ठ नागरिक रेलमार्ग से और 97 हवाईमार्ग से करेंगे धार्मिक स्थलों की यात्रा -जिला कलक्टर ने निकाली वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत लाॅटरी बूंदी, 24 जून। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत इस बार जिले के 788 तीर्थयात्रियों को रेल मार्ग तथा 97 को हवाई मार्ग से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में बुधवार को यात्रा की ऑनलाइन लाॅटरी निकाली गई। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसवीर मीणा, देवस्थान विभाग के निरीक्षक आशुतोष गुप्ता, सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर सैनी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने बताया कि प्रदेश के चयनित वरिष्ठ नागरिकों को रेल मार्ग और वायु मार्ग से निर्धारित स्थलों पर यात्रा करवाई जाएगी। जिले के कुल 885 वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत यात्रा करवाई जाएगी। यात्रा कार्यक्रम का निर्धारण आगामी दिनों में किया जाएगा। देवस्थान विभाग के निरीक्षक ने बताया कि इस बार हरिद्वार-ऋषिकेश-आयोध्या-वाराणसी-सारनाथ, सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ, मथुरा-वृंदावन-बरसाना-आगरा-अयोध्या, द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ, तिरूपति-पद्मावति, कामाख्या-गुवाहाटी, गंगासागर-कोलकाता, जगन्नाथपुरी-कोणार्क, रामेश्वरम्-मदुरई, वैष्णोदेवी-अमृतसर-वाघा बोर्डर, गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा, बिहार-शरीफ, श्री हूजुर साहिब, नांदेड़, महाराष्ट्र और पटना बिहार की यात्रा रेलमार्ग से करवाई जाएगी। वहीं हवाई जहाज द्वारा पशुपतिनाथ-काठमांडू (नेपाल) की यात्रा करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के मूल निवासी वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या अधिक आयु के व्यक्ति) को उनके जीवन काल में एक बार निर्धारित तीर्थ स्थानों में से किसी एक स्थान पर पूर्णतया निःशुल्क यात्रा करवाने की यह योजना वर्ष 2013 से चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह योजना पूर्णतया निःशुल्क है। इसमें चयन के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील है कि इसके लिए किसी को किसी प्रकार का शुल्क नहीं दें। किसी भी जानकारी के लिए देवस्थान विभाग के कार्यालय या ईमेल पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Keshoraipatan, Bundi | Jun 24, 2026