Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

कापरेन में 31.11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने क्या कहा? सुनिए...

Keshoraipatan, Bundi | Jun 25, 2026

MORE NEWS

🚨लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कापरेन में 31.11 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास,🇮🇳 कोटा-बूंदी बनेगी देश की मॉडल लोकसभा – बिरला

🚨लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कापरेन में 31.11 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास,🇮🇳 कोटा-बूंदी बनेगी देश की मॉडल लोकसभा – बिरला

Keshoraipatan, Bundi | Jun 26, 2026

कापरेन को 31.11 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आईटीआई सहित अन्य विकास कार्यो का किया शिलान्यास

कापरेन। लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने गुरुवार को कापरेन में प्रस्तावित आईटीआई सहित नगरीय विकास से जुड़े 31.11 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्पीकर बिरला ने कहा कि केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।हमारा  संकल्प केवल आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी है।ओम बिरला ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से आईटीआई की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है। आईटीआई की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कापरेन में आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के उन्नयन जैसी परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देंगी।

कापरेन को 31.11 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आईटीआई सहित अन्य विकास कार्यो का किया शिलान्यास कापरेन। लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने गुरुवार को कापरेन में प्रस्तावित आईटीआई सहित नगरीय विकास से जुड़े 31.11 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्पीकर बिरला ने कहा कि केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।हमारा संकल्प केवल आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना भी है।ओम बिरला ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से आईटीआई की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है। आईटीआई की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं। कापरेन में आधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के उन्नयन जैसी परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देंगी।

Keshoraipatan, Bundi | Jun 25, 2026

🚨 चल पड़ती ट्रेन तो हो सकता था बड़ा रेल हादसा! निजामुद्दीन स्टेशन पर टूटी मिली पटरी,कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस बाल-बाल बची

🚨 चल पड़ती ट्रेन तो हो सकता था बड़ा रेल हादसा! निजामुद्दीन स्टेशन पर टूटी मिली पटरी,कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस बाल-बाल बची

Keshoraipatan, Bundi | Jun 25, 2026

बुंदी जिले के 788 वरिष्ठ नागरिक रेलमार्ग से और 97 हवाईमार्ग से करेंगे धार्मिक स्थलों की यात्रा

-जिला कलक्टर ने निकाली
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत लाॅटरी

बूंदी, 24 जून। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत इस बार जिले के 788 तीर्थयात्रियों को रेल मार्ग तथा 97 को हवाई मार्ग से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।

 जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में बुधवार को यात्रा की ऑनलाइन लाॅटरी निकाली गई। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसवीर मीणा, देवस्थान विभाग के निरीक्षक आशुतोष गुप्ता, सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर सैनी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला कलक्टर ने बताया कि प्रदेश के चयनित वरिष्ठ नागरिकों को रेल मार्ग और वायु मार्ग से निर्धारित स्थलों पर यात्रा करवाई जाएगी। जिले के कुल 885 वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत यात्रा करवाई जाएगी। यात्रा कार्यक्रम का निर्धारण आगामी दिनों में किया जाएगा।

देवस्थान विभाग के निरीक्षक ने बताया कि इस बार हरिद्वार-ऋषिकेश-आयोध्या-वाराणसी-सारनाथ, सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ, मथुरा-वृंदावन-बरसाना-आगरा-अयोध्या, द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ, तिरूपति-पद्मावति, कामाख्या-गुवाहाटी, गंगासागर-कोलकाता, जगन्नाथपुरी-कोणार्क, रामेश्वरम्-मदुरई, वैष्णोदेवी-अमृतसर-वाघा बोर्डर, गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा, बिहार-शरीफ, श्री हूजुर साहिब, नांदेड़, महाराष्ट्र और पटना बिहार की यात्रा रेलमार्ग से करवाई जाएगी। वहीं हवाई जहाज द्वारा पशुपतिनाथ-काठमांडू (नेपाल) की यात्रा करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के मूल निवासी वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या अधिक आयु के व्यक्ति) को उनके जीवन काल में एक बार निर्धारित तीर्थ स्थानों में से किसी एक स्थान पर पूर्णतया निःशुल्क यात्रा करवाने की यह योजना वर्ष 2013 से चलाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह योजना पूर्णतया निःशुल्क है। इसमें चयन के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील है कि इसके लिए किसी को किसी प्रकार का शुल्क नहीं दें। किसी भी जानकारी के लिए देवस्थान विभाग के कार्यालय या ईमेल पर सम्पर्क किया जा सकता है।

बुंदी जिले के 788 वरिष्ठ नागरिक रेलमार्ग से और 97 हवाईमार्ग से करेंगे धार्मिक स्थलों की यात्रा -जिला कलक्टर ने निकाली वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत लाॅटरी बूंदी, 24 जून। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत इस बार जिले के 788 तीर्थयात्रियों को रेल मार्ग तथा 97 को हवाई मार्ग से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में बुधवार को यात्रा की ऑनलाइन लाॅटरी निकाली गई। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसवीर मीणा, देवस्थान विभाग के निरीक्षक आशुतोष गुप्ता, सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर सैनी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने बताया कि प्रदेश के चयनित वरिष्ठ नागरिकों को रेल मार्ग और वायु मार्ग से निर्धारित स्थलों पर यात्रा करवाई जाएगी। जिले के कुल 885 वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत यात्रा करवाई जाएगी। यात्रा कार्यक्रम का निर्धारण आगामी दिनों में किया जाएगा। देवस्थान विभाग के निरीक्षक ने बताया कि इस बार हरिद्वार-ऋषिकेश-आयोध्या-वाराणसी-सारनाथ, सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ, मथुरा-वृंदावन-बरसाना-आगरा-अयोध्या, द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ, तिरूपति-पद्मावति, कामाख्या-गुवाहाटी, गंगासागर-कोलकाता, जगन्नाथपुरी-कोणार्क, रामेश्वरम्-मदुरई, वैष्णोदेवी-अमृतसर-वाघा बोर्डर, गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा, बिहार-शरीफ, श्री हूजुर साहिब, नांदेड़, महाराष्ट्र और पटना बिहार की यात्रा रेलमार्ग से करवाई जाएगी। वहीं हवाई जहाज द्वारा पशुपतिनाथ-काठमांडू (नेपाल) की यात्रा करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के मूल निवासी वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या अधिक आयु के व्यक्ति) को उनके जीवन काल में एक बार निर्धारित तीर्थ स्थानों में से किसी एक स्थान पर पूर्णतया निःशुल्क यात्रा करवाने की यह योजना वर्ष 2013 से चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह योजना पूर्णतया निःशुल्क है। इसमें चयन के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील है कि इसके लिए किसी को किसी प्रकार का शुल्क नहीं दें। किसी भी जानकारी के लिए देवस्थान विभाग के कार्यालय या ईमेल पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Keshoraipatan, Bundi | Jun 24, 2026