पूरनपुर: तहसील परिसर में भाकियू ने पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
पूरनपुर तहसील परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने ग्राम पंचायत लहा में धार्मिक स्थल की जमीन से कब्जा हटवाने सहित कई गावों में चकमार्ग अवैध कब्जा मुक्त कराने व रास्ते और पुराने कुएँ से कब्जा हटवाकर अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित पाँच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।