पूरनपुर: मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
पूरनपुर मोहल्ला साहूकारा लाइनपार के रहने वाले रवि ने अपने पिता शिशुपाल पुत्र गेंदनलाल के सर पर रविवार की शाम लगभग 6 बजे लोहे की राँड मार दी थी। जिससे ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने झगड़ा होने पर पिता के सर राँड मारने की बात बताई थी।