पूरनपुर: जेठापुर खुर्द गांव में कागजों पर चल रही है धान खरीद, किसान नेता बलजिंदर सिंह ने वीडियो वायरल कर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव मुझा खुर्द के रहने वाले अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष बलजिंदर सिंह ने बताया। कि जेठापुर गांव के पंचायत भवन, सचिवालय में धान खरीद क्रय केन्द्र तो लगाया गया। पर अभी तक वहां पर किसी को किसान का धान नहीं खरीदा गया है। जबकि पंचायत भवन पर न तो बैनर लगा है और न ही सेंटर प्रभारी मौजूद नहीं है।