पूरनपुर: पूरनपुर नो केन में बंद हुई सहकारी चीनी मिल, पेराई व्यवस्था अब तक ढर्रे पर नहीं लौट पाई
पूरनपुर सहकारी चीनी मिल की पेराई व्यवस्था ढर्रे पर नहीं लौट पा रही है। तकनीकी कमी से जूझ रही चीनी मिल सुबहा से नोकेन में बंद हो गई। इससे अधिकारी हलकान हो गए। अधिकारियों ने फोन कर किसानों से गन्ना मंगाया। इसके अलावा 8 और नौ दिसंबर की पर्ची के एडवांस टोकन देकर गन्ना खरीदा गया । खराब प्रबंधन व्यवस्था के चलते किसान और मिल दोनों अव्यवस्थित हैं।