पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवक ने साथी की मदद से किशोरी को लेकर किया फरार, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 4 दिसंबर को घर से अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। जानकारी पर पता चला कि नगर के मोहल्ला पंकज कालोनी के रहने वाले विशाल पांडे साथी रोहित की मदद से उसको फुला कर ले गया है। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।