व्यासपुर/यमुनानगर, 22 नवम्बर- महर्षि वेद व्यास की कर्म स्थली तीर्थराज व्यासपुर में आयोजित मेला श्री कपाल मोचन-श्री आदिबद्री 2026 मेला क्षेत्र में हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों एवं स्वदेशी मेला के तहत सरकार की योजनाओं से संबंधित विशाल प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी स्थल में सरकारी विभागों सहित स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा 30 स्टॉल व राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत स्वदेशी मेला के तहत 14 स्टॉल लगाए गए हैं। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा स्वयं तैयार किए गए उत्पाद श्रद्घालुओं के आकर्षण केन्द्र बने हैं। इस मेला में सिख गुरूओं के इतिहास व उनकी शिक्षाओं, 1857 की क्रांति और केन्द्र व हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है जो कि श्रद्घालुओं के आकर्षण केन्द्र बिन्दू बनी है।
प्रदर्शनी स्थल के बीचों बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच की स्थापना की गई है जहां से प्रसिद्घ गायकों द्वारा सांस्कृतिक गीतों एवं भजनों की प्रस्तुति दी जा रही है, इसके साथ-साथ सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ड्रामा पार्टियों एवं भजन पार्टियों के कलाकार दिन व रात के समय यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का गीतों-भजनों आदि के माध्यम से भरपूर मंनोरंजन कर रहे हैं। इसके साथ-साथ श्रद्घालुओं को कलाकारों द्वारा विकास गीतों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी भी दी जा रही है। मेला कपाल मोचन के प्रदर्शनी स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाने का उद्देश्य यह है कि लोग मेला कपाल मोचन में अपनी धाॢमक आस्था के साथ-साथ जरूरी आवश्यक योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी भी ले सके।
कपाल मोचन मेला में लगाई गई प्रदर्शनी स्थल में हैफेड, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा एवं समग्र शिक्षा, मत्स्य पालन विभाग, हरियाणा बीज विकास निगम, उद्यान विभाग, दी अम्बाला डिस्ट्रिक को-ऑप्रेटिव मिल्क, पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार मिशन, जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, चरित्र निर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी, गुरू तेग बहादूर साहिब राजकीय मैडीकल कालेज, हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, सरस्वती शूगर मिल्स, ब्लू कास्ट एग्रो प्रा0 लि0, नाबार्ड डीडीएम, हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बार्ड, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान व हरियाणा राज्य परिवहन आदि लगाए गए हैं जो लोगों को ज्ञानवर्धक जानकारी उपलब्ध
Jagadhri, Yamuna Nagar | Nov 22, 2026