गृह रक्षा स्थापना दिवस पर चेतक ग्राउंड में होमगार्ड वॉलीबॉल प्रतियोगिता गृह रक्षा स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के तहत बुधवार को चेतक स्थित ग्राउंड में होमगार्ड जवानों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। कमांडेंट प्रणय जसोरिया के निर्देशन में हुए मैच में जवानों ने उत्साह और टीम भावना के साथ हिस्सा लिया।