स्काउट गाइड मंडल का 30 दिवसीय कला कौशल शिविर समापन समारोह आयोजित
@followers @top fans News 24 Udaipur
#BharatScoutsAndGuides #udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 23 जून। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल व जिला उदयपुर के तत्वावधान में आरएमवी गेलडा उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल उदयपुर में 30 दिवसीय कला कौशल शिविर का समापन समारोह बड़े ही उल्लास पूर्वक आयोजित हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि स्वर्णकार ए.एस.ओ.सी. मंडल के मनमोहन विशिष्ट अतिथि जिला कोषाध्यक्ष महक सनाढ्य, अंजना शर्मा ने जिला प्रशिक्षण आयुक्त को स्कार्फ पहनाकर व आर्ट एंड क्राफ्ट में सिखाए गए हुनर द्वारा बनाए गए गुलदस्ते देखकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना के साथ की गई।
सी ओ गाइड अभिलाषा मिश्रा ने बताया गया कि अतिथियों ने शिविर में प्रदर्शनी का अवलोकन कर संभागियों के हुनर की सराहना की। कौशल विकास शिविर में सिखाये गये विषयों जैसे मेहंदी, कंप्यूटर, सिलाई, चित्रकला, आर्ट एंड क्राफ्ट, ब्यूटीशियन की प्रदर्शनी लगाई गई। समापन समारोह में संभागीयो को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सीओ स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में संभागियों द्वारा नृत्य, फैशन शो, स्केटिंग, भोपाल का छोटा ख्याल संगीत एवं गणित का जादू की प्रस्तुतियां दी गई। मनमोहन स्वर्णकार ए.एस.ओ.सी. मनमोहन ने कहा कि उदयपुर में संभागीयो को कौशल विकास शिविर के माध्यम से रोजगार के नए आयाम व अवसर भी प्रदान करती है। मंच का संचालन उमेश माली द्वारा किया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था देवीलाल रावत व कुशल सिकलीगर के द्वारा की गई। इस दौरान गोपाल कृष्ण जोशी, केशु लाल सालवी, अपर्णा अग्रवाल,उर्मिला वैष्णव, सुमन, हितेश प्रजापत, महिमा जैन के साथ रेंजर निशा कुवंर, रिद्धि गहलोत ,सिद्धि गहलोत, परमेश्वरी यदुवंशी, विश्वेश्वरी यदुवंशी, सेजल गहलोत, स्काउट योगेश सोनी, हेतविक रावत उपस्थित रहे।
Girwa, Udaipur | Jun 23, 2026