धरहरा: शिवकुंड बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार से महाआरती, माहौल भक्तिमय; 1876 में हुई स्थापना
धरहरा प्रखंड अंतर्गत शिवकुंड पंचायत स्थित बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर में नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन देर संध्या छह विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की जा रही है।शनिवार की देर संध्या सप्तमी पूजा के अवसर पर आयोजित महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।वैदिक मंत्रोच्चार और भक्तिमय भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया