कानपुर: मूंगफली लदी डीसीएम बनी आग का गोला, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान!
कानपुर के कोयलानगर एलिवेटेड हाईवे पर बुधवार देर रात मूंगफली से भरी डीसीएम में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि डीसीएम के बोनट में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की और देखते ही देखते मूंगफली के बोरों तक पहुंच गई।
आग की लपटें उठती देख चालक मुनेश बाबू और परिचालक राम बहादुर ने डीसीएम से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
डीसीएम बीकानेर से मूंगफली लादकर मिर्जापुर जा रही थी। हादसे के चलते भौंती-रूमा हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। चालक के मुताबिक, आग से लाखों रुपये की मूंगफली खराब हो गई।
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है।
📍 स्थान: कोयलानगर एलिवेटेड हाईवे
.
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #BreakingNews
Mathura, Mathura | Sep 23, 2026