पचपहाड़: भवानीमंडी में भारत बंद का दिखा व्यापक असर, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल राष्ट्रपति के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
भवानीमंडी में अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद के तहत नगर में बाजार बंद रहे। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ता दुकानों को बंद करते हुए नजर आए। भारत बंद के चलते सभी ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने पर समर्थन दिया। कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाल कर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।