पचपहाड़: भवानीमंडी के डॉ मुखर्जी नगर में एक मकान पर गिरी आकाशीय बिजली, मकान मालिक को हुआ लाखों का नुकसान
भवानीमडी में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से लाखों का सामान जल गया, वहीं मकान की दीवार व छत में सुराख हो गई। महिला चंदा ने बताया कि मकान मालिक नंदकिशोर बागवान और वह किसी आयोजन में गए हुए थे, घर पर एक बालक मौजूद थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से घर में रखे टीवी, फ्रिज, कूलर, इन्वर्टर, विद्युत आपूर्ति लाइन, बोर्ड सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए।