राजगढ़: राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और डिजिटलीकरण को लेकर संभाग आयुक्त श्री शर्मा ने दिए आवश्यक निर्देश
राजगढ़ मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आयुक्त भोपाल संभाग भोपाल श्री कर्मवीर शर्मा ने नरसिंहगढ़ स्थित संयुक्त भवन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदार कार्यालय का आज शुक्रवार की दोपहर 12:00 निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नायब तहसीलदार न्यायालय एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) न्यायालय का भी निरीक्षण कर नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य राजस्व