मझोली: मझौली थाना प्रभारी ने पुलिस बल को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ दिए कार्रवाई के निर्देश,कहा लगाए सख्त जुर्माना
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडाते ने गुरुवार शाम लगभग 7:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई अभियान चलाएं। यदि कोई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उस पर कार्रवाई करते हुए सख्त जुर्माना लगाया जाए थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का गंभीरता से पालन हो रहा है