इटाढ़ी: बक्सर में अनाथ बच्ची को मिला परिवार, डीएम की मौजूदगी में कर्नाटक के दंपति ने लिया गोद
Itarhi, Buxar | Apr 30, 2026 बक्सर में 1 भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब कर्नाटक से आए 1 निःसंतान दंपति को साढ़े तीन वर्ष की अनाथ बच्ची विधिवत गोद सौंपी गई। डीएम साहिला की उपस्थिति में कार्यालय कक्ष में आयोजित इस प्रक्रिया के दौरान बच्ची को पाकर दंपति की आंखें खुशी से नम हो गईं। बताया गया कि परित्यक्त एवं लावारिस बच्चों को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रखा गया था।