Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी ने दी बधाई। खनी वार्ड के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुभाष चंद का चंबा में भव्य स्वागत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया सम्मानित, विकास को बताया पहली प्राथमिकता

Chamba, Chamba | Jun 3, 2026

MORE NEWS

नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को 6 जून को दिलाई जाएगी शपथ, उपायुक्त कार्यालय ने जारी किए नोटिस
उप-शीर्षक:
सभी बीडीओ को निर्देश, संबंधित जिला परिषद सदस्यों को शीघ्र तामील करवाएं नोटिस

सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News 
चंबा, 3 जून:
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल द्वारा जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को पत्र जारी कर नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को शपथ ग्रहण के लिए नोटिस तामील करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जारी पत्र के अनुसार जिला परिषद सदस्यों को शपथ दिलाने संबंधी नोटिस प्रपत्र-40 पर तैयार कर 1 जून 2026 को जारी किए गए थे।
उपायुक्त कार्यालय ने सभी बीडीओ से कहा है कि उनके विकास खंड से संबंधित नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को नोटिस शीघ्र तामील करवाया जाए, ताकि उन्हें 6 जून 2026 को विधिवत शपथ दिलाई जा सके। साथ ही नोटिस तामील करने की पावती भी उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
यह पत्र जिला परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद नव-निर्वाचित सदस्यों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया को समयबद्ध और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को 6 जून को दिलाई जाएगी शपथ, उपायुक्त कार्यालय ने जारी किए नोटिस उप-शीर्षक: सभी बीडीओ को निर्देश, संबंधित जिला परिषद सदस्यों को शीघ्र तामील करवाएं नोटिस सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चंबा, 3 जून: उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल द्वारा जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को पत्र जारी कर नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को शपथ ग्रहण के लिए नोटिस तामील करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जारी पत्र के अनुसार जिला परिषद सदस्यों को शपथ दिलाने संबंधी नोटिस प्रपत्र-40 पर तैयार कर 1 जून 2026 को जारी किए गए थे। उपायुक्त कार्यालय ने सभी बीडीओ से कहा है कि उनके विकास खंड से संबंधित नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को नोटिस शीघ्र तामील करवाया जाए, ताकि उन्हें 6 जून 2026 को विधिवत शपथ दिलाई जा सके। साथ ही नोटिस तामील करने की पावती भी उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। यह पत्र जिला परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद नव-निर्वाचित सदस्यों की शपथ ग्रहण प्रक्रिया को समयबद्ध और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

Chamba, Chamba | Jun 3, 2026

खनी वार्ड के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुभाष चंद का चंबा में भव्य स्वागत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया सम्मानित, विकास को बताया पहली प्राथमिकता

सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News 
चंबा 03 जून 26
भरमौर विधानसभा क्षेत्र के खनी वार्ड नंबर-04 से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुभाष चंद का जिला मुख्यालय चंबा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस कमेटी चंबा के जिला अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सुभाष चंद को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी गई। इस अवसर पर समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला तथा नारेबाजी के बीच नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर सुभाष चंद ने अपनी जीत को क्षेत्र की जनता, कांग्रेस संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि खनी वार्ड के विकास को नई गति देना और लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
सुभाष चंद ने कहा कि सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक गांव तक विकास की किरण पहुंचाना उनका लक्ष्य है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी ने सुभाष चंद को जीत की बधाई देते हुए कहा कि पंचायत राज चुनावों में जनता ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों पर भरोसा जताकर विकास और जनसेवा की राजनीति को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद के नेतृत्व में खनी वार्ड में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और जनता की उम्मीदों को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में समर्थकों ने सुभाष चंद के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास की उम्मीद जताई।
Adv Surjeet Sharma Bharmouri

खनी वार्ड के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुभाष चंद का चंबा में भव्य स्वागत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया सम्मानित, विकास को बताया पहली प्राथमिकता सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चंबा 03 जून 26 भरमौर विधानसभा क्षेत्र के खनी वार्ड नंबर-04 से नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुभाष चंद का जिला मुख्यालय चंबा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस कमेटी चंबा के जिला अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सुभाष चंद को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी गई। इस अवसर पर समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला तथा नारेबाजी के बीच नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इस मौके पर सुभाष चंद ने अपनी जीत को क्षेत्र की जनता, कांग्रेस संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि खनी वार्ड के विकास को नई गति देना और लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। सुभाष चंद ने कहा कि सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक गांव तक विकास की किरण पहुंचाना उनका लक्ष्य है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजीत शर्मा भरमौरी ने सुभाष चंद को जीत की बधाई देते हुए कहा कि पंचायत राज चुनावों में जनता ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों पर भरोसा जताकर विकास और जनसेवा की राजनीति को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद के नेतृत्व में खनी वार्ड में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और जनता की उम्मीदों को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में समर्थकों ने सुभाष चंद के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास की उम्मीद जताई। Adv Surjeet Sharma Bharmouri

Chamba, Chamba | Jun 3, 2026

नगर परिषद चम्बा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव टला, 4 जून को होगा नया निर्वाचन

कोरम पूरा न होने और अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन मिलने से 3 जून की प्रक्रिया स्थगित, प्रशासन ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News 
चम्बा, 3 जून।
नगर परिषद चम्बा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए निर्धारित प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न नहीं हो सकी। उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) चम्बा प्रियांशु खाती ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर परिषद निर्वाचन नियमावली, 2015 के नियम-89 के तहत आवश्यक गणपूर्ति (कोरम) पूर्ण न होने तथा अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण निर्वाचन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
उन्होंने बताया कि अब अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार 4 जून को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) चम्बा कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
इसके बाद दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, दोपहर 1:00 बजे नगर परिषद चम्बा के निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित होगी, जिसमें मतपत्र जारी कर मतदान प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित होने के पश्चात उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की कार्यवाही भी नियमानुसार तत्काल संपन्न करवाई जाएगी।
प्रशासन ने सभी संबंधित निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है।

नगर परिषद चम्बा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव टला, 4 जून को होगा नया निर्वाचन कोरम पूरा न होने और अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन मिलने से 3 जून की प्रक्रिया स्थगित, प्रशासन ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चम्बा, 3 जून। नगर परिषद चम्बा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए निर्धारित प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न नहीं हो सकी। उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) चम्बा प्रियांशु खाती ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर परिषद निर्वाचन नियमावली, 2015 के नियम-89 के तहत आवश्यक गणपूर्ति (कोरम) पूर्ण न होने तथा अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण निर्वाचन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि अब अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार 4 जून को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) चम्बा कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, दोपहर 1:00 बजे नगर परिषद चम्बा के निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित होगी, जिसमें मतपत्र जारी कर मतदान प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना कर अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित होने के पश्चात उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की कार्यवाही भी नियमानुसार तत्काल संपन्न करवाई जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है।

Chamba, Chamba | Jun 3, 2026