गोरखपुर से बड़ी खबर...........?
जिले के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सिटी केयर हॉस्पिटल से वेदांत हॉस्पिटल रेफर की गई 28 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।मृतका झंगहा थाना क्षेत्र के काकरही गांव की रहने वाली लालमती है,जिनके दो छोटे बच्चे हैं। मृतका का पिछले करीब 10 दिनों से इलाज चल रहा था। पहले उन्हें सिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था,जहां से डॉक्टरों ने उन्हें वेदांत हॉस्पिटल भेज दिया था।वेदांत हॉस्पिटल में इलाज के दौरान जब लालमती की मौत हुई,तो आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। इससे मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 10 दिनों के लंबे इलाज के बाद लालमती की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी
#Gorakhpur
#CityCarehospital
#Vedanthospital
Gorakhpur, Gorakhpur | Sep 23, 2026