पीरो: ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक बयान से पीरो में सियासी भूचाल, पारा सातवें आसमान पर
Piro, Bhojpur | Jul 9, 2026 ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद पीरो में राजनीतिक सरगर्मी अचानक तेज हो गई है। रुद्र प्रताप कुशवाहा द्वारा ब्राह्मणों को लेकर दिए गए "लतियाने" वाले बयान ने पूरे इलाके में माहौल गरमा दिया है। गुरुवार के शाम 5:00 बजे करीब इस बयान के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।