कसरावद: 23वें स्थापना दिवस पर साई मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 गांवों के 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की महाप्रसाद
नगर के खरगोन मार्ग स्थित श्री साई मंदिर का 23वां स्थापना दिवस मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर "जय श्री साईनाथ महाराज" के जयकारों से गूंजता रहा। बाबा के दर्शन, पूजन और महाप्रसादी के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्री साई मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष योगेश श्रीवास व मदनलाल शर्मा सहित सदस्यों ने बत