मंडी: कांग्रेस सांसद सुरेश ने की देश को तोड़कर अलग देश बनाने की मांग, BJP इसकी कड़ी निंदा करती है: BJP मुख्य प्रवक्ता राकेश
Mandi, Mandi | Feb 2, 2024 भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में उप-मुख्यमंत्री के भाई एवं बेंगलुरु (ग्रामीण) से सांसद डीके सुरेश ने देश को तोड़कर दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग की थी। भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है। भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश ने कांग्रेस सासंद के विवादित बयान को लेकर राहुल गांधी, सोनिया गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी हमला बोला है।