मंडी: नगर निगम मण्डी के मनोनीत पार्षद संजय शर्मा को डिपो होल्डरों ने किया सम्मानित
Mandi, Mandi | Feb 2, 2024 नगर निगम मंडी में मनोनीत पार्षद बनने से संजय शर्मा की बल्ले-बल्ले हो गई है। समाज सेवी संजय शर्मा यहां विक्टोरिया पुल के समीप डिपो होल्डर है। आज शहर के डिपो होल्डरों ने राजमहल होटल में कार्यक्रम आयोजन कर मनोनीत पार्षद संजय शर्मा को सम्मानित किया है। संजय शर्मा ने भावुक होकर कहा कि इसके लिए वे तमाम डिपो होल्डरों का आभार व्यक्त करते हैं।