मंडी: पुलिस थाना सदर मंडी के दवाहण में कमरे में घुसकर सामान बाहर फेंकने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने पर एफआईआर दर्ज
Mandi, Mandi | Feb 2, 2024 मामले में पुलिस थाना सदर मंडी ने शिकायतकर्ता पार्वती देवी पत्नी स्वर्गीय हिरदा राम की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452,504,506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए शुक्रवार को डीएसपी हेडक्वार्टर मंडी देवराज ने कहा कि पुलिस थाना सदर मंडी ने मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।